[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजाक संगठन ने पदोन्नत चिकित्सकों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजाक संगठन ने पदोन्नत चिकित्सकों का किया सम्मान

अजाक संगठन ने पदोन्नत चिकित्सकों का किया सम्मान

झुंझुनूं : डॉ. अंबेडकर भवन झुंझुनूं में अनुसूचित जाति अधिकारी कर्मचारी अजाक संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदोन्नति प्राप्त चिकित्सकों को साफा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. भंवरलाल सर्वा (उप प्राचार्य मेडिकल कॉलेज), डॉ. दीपक तंवर, डॉ. मधु तंवर, डॉ. नितेश गर्वा, डॉ. महेंद्र सानेल और डॉ. दिव्या कांटीवाल को सम्मानित किया गया।

समारोह में अजाक संगठन के संरक्षक महावीर सोनल, अध्यक्ष संपतराम बारूपाल, कोषाध्यक्ष उम्मेद सिंह गर्वा, महासचिव गणपत राम रैगर, संरक्षक सवाई सिंह मालावत, बालाराम रांगेरा, उपाध्यक्ष श्योपाल सिंह, सचिव रामदेव खन्ना, मंडावा ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल सानेल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा तनसुख सानेल, कुलदीप कांटीवाल, विजय कांटीवाल, अरविंद बालोच, जितेंद्र सानेल, महिपाल सिंह वर्मा, बलबीर दूधवाल, रामस्वरूप सिंह रसोड़ा, अमित बो, श्रीमती किरण, श्रीमती विमला और शारदा जिनोलिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अजाक संगठन का कहना है कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे शिक्षा तथा सेवा क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होंगे।

Related Articles