[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान हिंदू महासभा में नई नियुक्तियां:पवन कुमार पूनिया बने प्रदेशाध्यक्ष, श्योलाल वैष्णव कार्यकारी अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

राजस्थान हिंदू महासभा में नई नियुक्तियां:पवन कुमार पूनिया बने प्रदेशाध्यक्ष, श्योलाल वैष्णव कार्यकारी अध्यक्ष

राजस्थान हिंदू महासभा में नई नियुक्तियां:पवन कुमार पूनिया बने प्रदेशाध्यक्ष, श्योलाल वैष्णव कार्यकारी अध्यक्ष

पिलानी : अखिल भारत हिंदू महासभा ने राजस्थान में संगठन को मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणी महाराज ने पवन कुमार पूनिया (पिलानी) को राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्योलाल वैष्णव को कार्यकारी अध्यक्ष और भागीरथ पिलानिया को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य है। वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

नई नियुक्तियों पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई दी है। इनमें नवीन कुमार ठोलिया, उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष मोनिका रिया चौधरी और अध्यक्ष अनुपम मिश्रा शामिल हैं। राजपाल सिंह चौधरी, संगठन महामंत्री राजकुमार सिंह, विष्णु शर्मा, सुभाष ठाकुर, मधु शर्मा और श्रवण नाथ ने भी शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles