अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का जन्म दिवस बड़ी उत्सव के साथ मनाया गया
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट का जन्म दिवस बड़ी उत्सव के साथ मनाया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के जन्मदिवस के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से मंडेलिया हाउस में केक काटकर सचिन पायलट का जन्म दिवस मनाया गया एवं सचिन पायलट के उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की गई तथा इसके उपरान्त झुग्गी झोंपडी में मिठाई वितरण, पुरानी कलेक्ट्रेट के सामने राहगीरो को जल पिलाने का कार्यक्रम तथा उसके उपरान्त तारानगर रोड स्थित गौशाला में गायों को गुड व चारा खिलाकर सचिन पायलट का जन्मदिवस मनाया गया। इसके साथ साथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की ओर से चूरू विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डो एवं सभी गांवो में भी सचिन पायलट का जन्मदिवस मनाया गया तथा सचिन पायलट के उज्जवल भविष्य व दिर्घायु की कामना की गई।
इस अवसर पर पीसीसी सचिव रियाजत खान, चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्माण, किसान नेता आदूराम न्यौल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अबरार खां, लालचंद सैनी, रमजान खां, नारायण बालाण, हेमन्त सिहाग ने सचिन पायलट के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त कियें। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन चूरू जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर शिवकुमार शर्मा, असलम खां मोयल, विमल शर्मा, आरिफ रिसालदार, सुरेश फोगावट, श्रवण बसेर, रामेश्वर नायक, सोयल डीके, अजीज खान दिलावरखानी, समीउल्लाह गौरी, विनोद सैनी, सुशील स्वामी, जाफर खां, ताजू खां, बजरंग बजाड, युनुस खां, बाबू खां, चन्दनमल मेघवाल, विनोद गहलोत, इस्माईल भाटी, काजी अब्बास, विमल औझा, सिराज खां जोईया, अल्ताफ खां, रामचन्द्र सुण्डा, एडवोकेट अनीस खां, नत्थू मेघवाल, आबीद मोयल, मंगलम मेघवाल, अलताफ खान, इमरान मलनस, गिरधारी भाम्मी, मोहन टेलर, शंकर डाबला, विक्रम धानिया, पवन फोगावट, राजपाल, दिपक, सोनू, अंकित नेण, अनील भाकर, विकास सहित सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजुद रहें।