चूरू में 10 साल से फरार अपहरण का आरोपी पकड़ा:डकैती के आरोपी समेत चेक बाउंस मामले का 6 साल से फरार वारंटी भी गिरफ्तार
चूरू में 10 साल से फरार अपहरण का आरोपी पकड़ा:डकैती के आरोपी समेत चेक बाउंस मामले का 6 साल से फरार वारंटी भी गिरफ्तार
चूरू : चूरू जिला स्पेशल पुलिस ने दो स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई गई थी। पहला आरोपी सरदारशहर के दुलरासर का रहने वाला सवाईसिंह (35) है। वह अपहरण और डकैती के मामले में पिछले 10 साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे पंचायत समिति के पास से पकड़ा। इससे पहले पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी थी।
दूसरा आरोपी बीकानेर के नोखा का राणुसिंह राठौड़ (45) है। वह चेक बाउंस के मामले में 6 साल से फरार था। पुलिस ने उसे बीकानेर से गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल संजय कुमार बसेरा और मंगलसिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। बसेरा ने बताया कि पुलिस टीम लगातार फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041559


