मेगा हाईवे पर अवैध वसूली करते 5 युवक गिरफ्तार:मालासर टोल के पास स्कॉर्पियो जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ
मेगा हाईवे पर अवैध वसूली करते 5 युवक गिरफ्तार:मालासर टोल के पास स्कॉर्पियो जब्त, पुलिस कर रही पूछताछ
चूरू : चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस ने मेगा हाईवे पर अवैध वसूली करने के मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। मालासर टोल नाका के पास गाड़ियों को रोककर वसूली की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बनवारी जाट (36), दुलीचंद भाट (31), राजपाल भाट (32), बबलू भाट (21) और धर्मवीर मेघवाल (31) शामिल हैं। ये सभी आरोपी अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। रतनगढ़ थानाधिकारी दिलीप सिंह के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। वसूली के दौरान इस्तेमाल की जा रही स्कॉर्पियो कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041665


