[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ पूर्व सैनिक वेल्फेयर समिति में नई टीम:सूबेदार रणजीत गढ़वाल अध्यक्ष और सूबेदार मेजर घीसाराम सचिव बने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ पूर्व सैनिक वेल्फेयर समिति में नई टीम:सूबेदार रणजीत गढ़वाल अध्यक्ष और सूबेदार मेजर घीसाराम सचिव बने

लक्ष्मणगढ़ पूर्व सैनिक वेल्फेयर समिति में नई टीम:सूबेदार रणजीत गढ़वाल अध्यक्ष और सूबेदार मेजर घीसाराम सचिव बने

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ तहसील की पूर्व सैनिक वेल्फेयर समिति की वार्षिक बैठक अग्रसेन भवन में आयोजित की गई। बैठक में तहसील के वरिष्ठ पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सूबेदार रणजीत गढ़वाल को अध्यक्ष चुना गया। सूबेदार दान सिंह, हवलदार सादुल खान और कैप्टन भागीरथ सिंह उपाध्यक्ष बने। सूबेदार मेजर घीसाराम ख्यालिया को सचिव नियुक्त किया गया। सूबेदार महिपाल भास्कर और लेफ्टिनेंट करण सिंह उपसचिव बने।

कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सूबेदार जगेंद्र सिंह और सूबेदार संदर सिंह को दी गई। हवलदार संसार सिंह को लीगल एडवाइजर और सूबेदार जमालुदीन को प्रवक्ता बनाया गया। कैप्टन शिवराम सिंह ख्यालिया, हवलदार सुरेन्द्र सिंह और हवलदार हरलाल सिंह कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पूर्व सैनिकों के कल्याणकारी कार्यों पर चर्चा हुई। सार्जेंट रणबीर गढ़वाल ने मंच का संचालन किया।

Related Articles