[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में उत्पात मचान वाले युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की समझाइश पर भी नहीं माने थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में उत्पात मचान वाले युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की समझाइश पर भी नहीं माने थे

सिंघाना में उत्पात मचान वाले युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की समझाइश पर भी नहीं माने थे

सिंघाना : सिंघाना में सोमवार को पुलिस ने उत्पात मचाने के आरोप में 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में रहकर शोर मचा रहे थे। पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माने। थानाधिकारी रामसिंह यादव के मुताबिक, गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र नारवाल को सूचना मिली। कुछ युवक तेज आवाज निकालकर शांति भंग कर रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि संदीप, सचिन, विवेक, रितीक, शेखर और श्रीपाल उपद्रव मचा रहे थे।

पुलिस ने समझाने की कोशिश की। लेकिन युवक और आक्रामक हो गए। इसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में शिलगांव मुण्डावर (अलवर) का संदीप, पुरानी भोदन का सचिन, सिंघाना के वार्ड नंबर 14 का विवेक, कलाखरी का रितीक, हरनाथपुरा का शेखर और टिकुपुरा का श्रीपाल शामिल हैं। थानाधिकारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी रामसिंह यादव, एचसी सुरेन्द्र नारवाल, कॉन्स्टेबल प्रवीण, चोखाराम और सुनील कुमार शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77