[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लेनदेन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर:गंभीर हालत में राजगढ़ से चूरू रेफर, डीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लेनदेन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर:गंभीर हालत में राजगढ़ से चूरू रेफर, डीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

लेनदेन के विवाद से परेशान युवक ने खाया जहर:गंभीर हालत में राजगढ़ से चूरू रेफर, डीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती

चूरू : चूरू के लम्बोर छोटी गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पहले राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भेजा गया। वर्तमान में युवक का आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार संजय मेघवाल (35) ने गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ ढाई लाख रुपए के लेनदेन का मामला दर्ज करवाया था। रकम वापस नहीं मिलने से वह मानसिक तनाव में थे। इसी तनाव में उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के कुछ समय बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के अनुसार संजय की स्थिति नाजुक है और उन्हें निरंतर निगरानी में रखा गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77