झुंझुनूं-चिड़ावा(मंड्रेला) : आस्था: मंड्रेला में गायत्री महायज्ञ में संस्कार के बाद यज्ञ कुंड में दी आहुति
आस्था: मंड्रेला में गायत्री महायज्ञ में संस्कार के बाद यज्ञ कुंड में दी आहुति
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं-चिड़ावा(मंड्रेला) : कस्बे में शनिवार को गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा गायत्री महायज्ञ कुंड पूजन के साथ-साथ विभिन्न तरह के संस्कार करवाए गए।यज्ञ में सर्वप्रथम विभिन्न देवी देवताओं का अन्नप्रासन संस्कार,नामकरण संस्कार सहित अन्य प्रकार संस्कार कराये गये। जहां माता पिता ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न संस्कारो में भाग लिया।वही संस्कार कार्यक्रम के समाप्ति के बाद यज्ञ कुंड में अग्नि प्रवेश किया गया। उसके बाद यज्ञ मंच से शांति कुंज हरिद्वार से पहुंचे देवेंद्रजी एवं उनके सहयोगीयो द्वारा यज्ञ मंच से विभिन्न देवी देवताओं का मन्त्रोंच्चारण के साथ यज्ञ कुंड पर बैठे श्रद्धांलुओं के द्वारा यज्ञ कुंड में आहुति दी गई। वही यज्ञ कुंड में पूर्णाहुति के बाद आरती के उपरांत यज्ञ का समापन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य यजमान चेतन तुलस्यान व उनकी पत्नी प्रियंका तुलस्यान थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2052661

