सादुलपुर में पुलिस बदमाशों के खिलाफ चलाया अभियान:3 जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया, 5 से पूछताछ जारी
सादुलपुर में पुलिस बदमाशों के खिलाफ चलाया अभियान:3 जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया, 5 से पूछताछ जारी

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत यह अभियान चलाया गया। शनिवार को पुलिस ने पूरे दल के साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 3 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। साथ ही 5 अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। पुलिस ने अपराधियों के समर्थकों को भी चेतावनी दी है। जो भी अपराधियों का समर्थन करेगा या उनका महिमामंडन करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।