राज्य स्तरीय जूडो में रोलासर के छात्रों ने जीते पदक:अशोक गोदारा ने जीता स्वर्ण, कृष्ण गोदारा ने कांस्य पदक हासिल किया
राज्य स्तरीय जूडो में रोलासर के छात्रों ने जीते पदक:अशोक गोदारा ने जीता स्वर्ण, कृष्ण गोदारा ने कांस्य पदक हासिल किया

सरदारशहर : टोंक जिले में 19 अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय ओपन जूडो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल रोलासर के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अशोक गोदारा ने 30 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। स्कूल के ही छात्र कृष्ण गोदारा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
स्कूल में दोनों खिलाड़ियों की सफलता से खुशी का माहौल है। स्कूल लौटने पर प्रधानाचार्य समुंदर खरड़िया ने स्वागत किया। शिक्षक पुरुषोत्तम पारीक और स्कूल स्टाफ ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विजेताओं का सम्मान किया।
स्कूल प्रशासन ने दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रशासन ने आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।