[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:गाड़ी को बार-बार मारी टक्कर, तीन हजार रुपए छीन ले गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:गाड़ी को बार-बार मारी टक्कर, तीन हजार रुपए छीन ले गए

घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला:गाड़ी को बार-बार मारी टक्कर, तीन हजार रुपए छीन ले गए

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाने में एक व्यक्ति ने 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला कर तीन हजार रुपए छीनकर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गाड़ी को बार-बार मारी टक्कर

सीआई विनोद सांखला ने बताया कि पपुरना पंचायत के बंधा की ढाणी निवासी धनपत सिंह उर्फ सोनू ने रिपोर्ट दी कि वह रात करीब 9.15 बजे अपने दोस्त जितेंद्र और अशोक को स्कॉर्पियो गाड़ी में पपूरना छोड़कर वापस अपने गांव बंधा की ढाणी जा रहा था। जब वह ढाणी के पास पुलिया पर पहुंचा तो पीछे से एक गाड़ी आई, जिसमें बंधा की ढाणी निवासी संजय उर्फ बचिया गुर्जर चला रहा था। इसके अलावा गाड़ी में कुलदीप, गजेंद्र, निखिलेश, गजेंद्र, संजय का पिता सवार थे, जिन्होंने गाड़ी को तेज गति में जानबूझकर गलत इरादे से उसकी गाड़ी को आगे लगा दिया और जान से मारने की नियत से उसे बार-बार टक्कर मारी। इसी दौरान गाड़ी में बैठे गजेंद्र और कुलदीप बंदूक से उस पर फायर कर दिया, जिससे वह बाल बाल बच गया। आरोपियों ने जाते समय उसकी गाड़ी में रखे पर्स से तीन हजार रुपए भी छीनकर ले गए और गाडी को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

2013 में भी किया था हमला

पीड़ित ने बताया कि वारदात का आरोपी संजय गुर्जर आदतन अपराधी है। उसने पहले भी वर्ष 2013 मे उस पर जानलेवा हमला किया गया था। घटना की सूचना पर खेतड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी जुटाई। इस संबंध में सीआई विनोद सांखला ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा। इसके अलावा वारदात में शामिल संदिग्ध लोगों की भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22