राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की मांग – मनीषा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा मिले
राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की मांग – मनीषा हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा मिले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भिवानी में शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या को लेकर आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा ने केन्द्रीय विद्यालय के पास विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग उठाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संयोजक संतोष चौधरी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां ने किया। महिला मोर्चा प्रभारी संतोष तेतरवाल, उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी और महासचिव रितू गढ़वाल ने कहा कि मनीषा हत्याकांड के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
इस मौके पर सलाहकार सुमन कटेवा, ब्लॉक महासचिव सपना बाबल, उपाध्यक्ष मंजू महला, सचिव विमला नूनियां समेत कई पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती, तब तक समाज की महिलाएं चैन से नहीं बैठेंगी।
ब्लॉक उपाध्यक्ष मोनिका महला, सचिव चंद्रकला भाम्बूं, डॉ. नेहा और डॉ. अरुणिमा ने भी सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। विरोध प्रदर्शन में सपना महला, कृष्णा नेहरा, सुलेखा कटेवा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।