[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : चार माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान विद्यालय सहायक पहुँचे जन सुनवाई में जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन, जल्द होगा भुगतान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : चार माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान विद्यालय सहायक पहुँचे जन सुनवाई में जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन, जल्द होगा भुगतान

चार माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशान विद्यालय सहायक पहुँचे जन सुनवाई में जिला कलेक्टर ने दिया आश्वासन, जल्द होगा भुगतान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा 

झुंझुनूं-खेतड़ी : राजस्थान विद्यालय सहायक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव नेतृत्व मे जिले के विद्यालय सहायकों को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जन सुनवाई में पहुँचकर चार माह से मानदेय नही मिलने के कारण हो रही भारी परेशानी जिला कलेक्टर के सामने रखी। राज्य के समस्त जिलो में विद्यालय सहायकों की ID जरनेट कर भुगतान करने के आदेश डीईओ द्वारा किए जा चुके है परन्तु जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. शि. झुंझुनूं ने आज तक इस बाबत्-कोई आदेश जारी करना भी मुनासिब नही समझा, जबकी मानदेय के लिए विद्यालय सहायक पूर्व मे भी डीईओ से मिल चुके है। परन्तु समस्या का समाधान नहीं हुआ. गौरतलब है कि शासन सचिव जयपुर एवं निदेशक बिकानेर ने मानदेय भुगतान हेतु आदेश जारी कर रखे है। आज जिले के विद्यालय सहायक समस्या समाधान के लिए जिला कलेक्टर की जन सुनवाई में उपस्थित हुए. जिला कलेक्टर ने मामला गंभीर मानकर इस पर शिक्षा विभाग को लताड़ लगाई तथा डीईओ को निर्देशित किया कि विद्यालय सहायकों का भुगतान तत्काल प्रभाव से किया जायें। ।

इस माके पर प्रदेश प्रभारी राधेश्याम यादव, मिडिया प्रभारी अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष- बलबीर बलौदा व सुशील कुमार चौमाल, महेश सैनी, प्रदीप स्वामी, प्रेमचन्द खानपुर, कैलाश शर्मा, सत्यवीर सिंह, योगेन्द्र कुमार सहित अनेक विद्यालय सहायक मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22