[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामदेवरा पैदल यात्री संघ को किया रवाना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामदेवरा पैदल यात्री संघ को किया रवाना

रामदेवरा पैदल यात्री संघ को किया रवाना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत ष्शर्मा व विघानसभा संयेजक पदमसिंह राठौड़ ने रामदेवरा पैदल यात्री संघ के पैदल यात्रियों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि चूरू धार्मिक नगरी है छोटी काशी के रूप में इसकी पहचान है हर वर्ग के लोगो में धार्मिक आस्था दिखाई देती है। लोक देवता रामदेवजी जन जन की आस्था के केन्द्र है यहां से अनेक पैदल यात्री संघ रामदेवरा के लिए रवाना होते है यह यात्री संघ धार्मिक श्रृद्वा व आस्था के साथ पैदल मार्ग से रामदेवजी के घाम में दर्शन पुजन करते है। यह परम्परा वर्षो से हमारे यहां चल रही है।

हम आज पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण की ओर से शुभकामनाऐं देने के लिए यहां आए है। आप सभी की यात्रा मगलमय हो यह बाबा रामदेवजी से हम प्रार्थना करते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि विघायक विकास कोष से रैगर बस्ती में 8 लाख रू. के विकास कार्य करवाये जायेगे। जिससे अनेक मुलभूत सुविधाओं का विकास हो पायेगा।

कार्यक्रम में बोलते हुऐ विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ ने कहा कि हमारी यह परम्परा विश्व में अनुठी है यह धार्मिक आस्था हमें एक दुसरे के साथ जोड़ती है। इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विघायक हरलाल सहारण ने अपनी और से आर्थिक सहयेग दिया। इसी क्रम में बाल्मिकी बस्ती से रवाना हुऐ पैदल यात्री संघ को भी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया एवम् उन्हे भी आर्थिक सहयोग दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कंवल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत मेघवाल, पार्षद आन्नद रैगर, मण्डल उपाध्यक्ष सीपी शर्मा, सुनील भाउवाला, भिखमचन्द बगड़िया सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांवरमल गहनोलिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77