[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 21 अगस्त को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 21 अगस्त को

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर 21 अगस्त को

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर रोजगार सेवा निदेशालय राजस्थान, जयपुर तथा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बेरोजगार युवाओं के लिए 21 अगस्त, 2025 को सवेरे 09.30 बजे जिला मुख्यालय स्थित मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार सहायक निदेशक वर्षा जानू ने बताया कि इस शिविर में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, बीटेक सहित राज्य के तकनीकी योग्यता प्राप्त शिक्षित बेरोजगार आशार्थियों को पुखराज हैल्थ केयर प्रा.लि., प्रथम ऐज्यूकेशन फाउण्डेशन पिलानी, राक्षा सेक्योरिटी, बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेईटीआई, सीआईआई एमसीसी, एसबीआई जीवन बीमा, चूरू ग्लेयर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड इत्यादि निजी क्षेत्र कम्पनियों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से लगभग 1000 रिक्त पदों के विरूद्ध बेरोजगार आशार्थियों का चयन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त स्वरोजगार, ऋण योजना तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जिला उद्योग केन्द्र, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आरएसएलडीसी विभाग, अनुजा निगम सहित राजकीय विभागों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेरोजगार आशार्थी अपने मूल शैक्षणिक/ फोटोयुक्त पहचान पत्र दस्तावेज मय प्रतिलिपि व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार सहायता शिविर में भाग ले सकते हैं। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिये आशार्थी जिला रोजगार कार्यालय, चूरू में सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77