[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भिवानी मनीषा हत्याकांडः पिलानी के लीखवा गांव के नवयुवक मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

भिवानी मनीषा हत्याकांडः पिलानी के लीखवा गांव के नवयुवक मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन

पिलानी से ढिगावा तक सैकड़ों युवा बाइक रैली के साथ पहुंचे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : भिवानी जिले की शिक्षिका मनीषा हत्याकांड ने हरियाणा समेत राजस्थान तक आक्रोश की लहर दौड़ा दी है। पिलानी के लीखवा गांव के नवयुवक मंडल ने रविवार को ब्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ गुस्सा जताते हुए आरोपियों की फांसी की मांग की है। हरियाणा के भिवानी में हुई शिक्षिका मनीषा की निर्मम हत्या को लेकर ढिगावा में जोरदार विरोध रैली निकाली गई। पिलानी के लीखवा के नवयुवक मंडल के सैकड़ों युवकों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। “मनीषा को न्याय दो” और “हत्यारों को फांसी दो” जैसे नारे पूरे इलाके में गूंज उठे। 13 अगस्त को खेतों से शिक्षिका मनीषा का गला रेता शव मिलने के बाद से परिजन लगातार धरने पर बैठे हैं। ग्रामीण भी हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है, हालांकि सोमवार को मृतका का सुसाइड नोट मिलने की बात भी सामने आई है। जिससे गुस्सा और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इस दौरान प्रदर्शन में भीम आर्मी अध्यक्ष अजय मावर लीखवा, प्रो. चेतराम रेवा, सिटी रेवा, अमित पुनियां, मनकीत रेवा, मनोज रेवा, सोम रेवा, राजू भांडिया विकास भांडिया, दिलबाग भांडिया, सुखबीर भांडिया, कुलदीप मावर, जोनी मावर, राजेश लम्बा, राहुल पंघाल, सहित अन्य नवयुवक मंडल टीम के युवा शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77