किसान संघ ने जैविक खेती को बताया फायदेमंद:रासायनिक खेती से कैंसर का खतरा, स्मार्ट मीटर का भी विरोध
किसान संघ ने जैविक खेती को बताया फायदेमंद:रासायनिक खेती से कैंसर का खतरा, स्मार्ट मीटर का भी विरोध
रींगस : रींगस के बाईपास मार्ग स्थित रामेश्वर कॉलोनी में भारतीय किसान संघ की तहसील कमेटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष गोपीराम निठारवाल ने की। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजमोहन सिंह सौंथलिया ने किसानों को प्राकृतिक गौ आधारित खेती की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जैविक जीवामृत और कीट नियंत्रक का उपयोग करने से जमीन उपजाऊ बनी रहेगी। जैविक फसल, सब्जी और फलों की बिक्री से किसानों को बेहतर आमदनी होगी।
डॉ. सौंथलिया ने चेतावनी दी कि वर्तमान में किसान अधिक पैदावार के लिए खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है और जमीन की उर्वरता भी कम हो रही है।
बैठक में स्मार्ट मीटर का मुद्दा भी उठा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर भविष्य में नुकसानदायक साबित होंगे। संघ ने इसका विरोध करते हुए सरकार को पत्र लिखा है। तहसील प्रभारी मुकेश निठारवाल ने हर ग्राम पंचायत में समिति गठन पर जोर दिया। तहसील उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण यादव ने दूध में मिलावट और पशुओं में ऑक्सीटोसिन के दुष्प्रभाव पर चर्चा की। बैठक में महिला प्रमुख कौशल्या देवी, जैविक प्रमुख हनुमान हरितवाल समेत कई पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036021
