[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में खाई में कार गिरी, 2 की मौत:हर्ष पर्वत पर हादसा, 250 फीट की गहराई से गाड़ी निकालने के लिए क्रेन बुलाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में खाई में कार गिरी, 2 की मौत:हर्ष पर्वत पर हादसा, 250 फीट की गहराई से गाड़ी निकालने के लिए क्रेन बुलाई

सीकर में खाई में कार गिरी, 2 की मौत:हर्ष पर्वत पर हादसा, 250 फीट की गहराई से गाड़ी निकालने के लिए क्रेन बुलाई

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के हर्ष पर्वत पर स्कोडा गाड़ी करीब 250 फीट गहरी खाई में गिर गई। कार सवार युवती और युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल है। उसे एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा हर्ष पर्वत पर वॉच टावर के नजदीक आंतरी नाला के पास हुआ।

जीणमाता थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया। कार के परखच्चे उड़ गए थे। सीकर का हर्ष पर्वत करीब 3100 फीट ऊंचा है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं।

हादसे में जयपुर के सोडाला निवासी देवांग उर्फ हर्षित शर्मा (22) और एक युवती की मौत हो गई। वहीं प्रीति (27) घायल हो गई। उसका एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। प्रीति ने बताया- हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ था। वह जयपुर में नौकरी करती है।

हर्षित शर्मा था सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर

हर्षित शर्मा सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर था। घरवालों ने बताया- चार दिन पहले वह दिल्ली गया था और कल सुबह उसने घर पर कॉल करके जयपुर आने की बात कही थी। रात को उसका फोन नहीं लगा। हर्षित के पिता RTDC में हैं। उसके एक भाई और एक बहन हैं। परिजनों का कहना है कि वे नहीं जानते कि हादसे के समय कार में हर्षित के साथ मौजूद दोनों लड़कियां कौन थीं।

अब देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS…

सीकर में हर्ष पर्वत की खाई में गिरी कार को निकालने के प्रयास में टीमें जुटी हैं।
सीकर में हर्ष पर्वत की खाई में गिरी कार को निकालने के प्रयास में टीमें जुटी हैं।
सीकर के हर्ष पर्वत पर 250 फीट गहरी खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़े।
सीकर के हर्ष पर्वत पर 250 फीट गहरी खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़े।
हर्ष पर्वत पर हुए दर्दनाक हादसे में क्षतिग्रस्त कार से रेस्क्यू टीम ने शवों और घायल को बाहर निकाला।
हर्ष पर्वत पर हुए दर्दनाक हादसे में क्षतिग्रस्त कार से रेस्क्यू टीम ने शवों और घायल को बाहर निकाला।
सीकर के हर्ष पर्वत की खाई में गिरी स्कोडा कार को क्रेन की मदद से निकालने का काम जारी।
सीकर के हर्ष पर्वत की खाई में गिरी स्कोडा कार को क्रेन की मदद से निकालने का काम जारी।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो पेड़ तक टूट गए।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दो पेड़ तक टूट गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77