[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में निकली 4KM की तिरंगा रैली:देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे लगाते निकले सैकड़ों युवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में निकली 4KM की तिरंगा रैली:देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे लगाते निकले सैकड़ों युवा

चिड़ावा में निकली 4KM की तिरंगा रैली:देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे लगाते निकले सैकड़ों युवा

चिड़ावा : चिड़ावा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। भूकर भवन से शुरू हुई रैली को भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में डीजे पर देशभक्ति गीतों की धुन बज रही थी। आगे जिप्सी में भाजपा नेता चल रहे थे। दुपहिया वाहनों पर युवा भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। सभी वाहनों पर तिरंगे झंडे और देशभक्ति से जुड़े स्टीकर लगे थे।

विवेकानंद चौक में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता।
विवेकानंद चौक में स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता।

यात्रा सूरजगढ़ मोड़ से शुरू होकर खेतड़ी रोड, कबूतरखाना बस स्टैंड और पुरानी तहसील रोड होते हुए विवेकानंद चौक पहुंची। विवेकानंद चौक पर नेताओं ने स्वामी विवेकानंद को पुष्प अर्पित किए। श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया।

रैली का समापन अंबेडकर भवन पर हुआ। यात्रा मुख्य बाजार, चिड़ावा कॉलेज मार्ग और सनातन आश्रम होते हुए अंबेडकर भवन पहुंची। वक्ताओं ने लोगों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाइक रैली निकालते भाजपा कार्यकर्ता।

कार्यक्रम में कमलकांत पुजारी, आशीष जांगिड़, अशोक शर्मा, मुकेश जलिंद्रा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विवेकानंद मित्र परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला, मनोज मान, संजय दाधीच सहित परिषद के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

तिरंगा थीम पर सजी जिप्सी में सवार भाजपा पदाधिकारी
तिरंगा थीम पर सजी जिप्सी में सवार भाजपा पदाधिकारी

Related Articles