[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में जिले से बने पदाधिकारी का स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में जिले से बने पदाधिकारी का स्वागत

राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में जिले से बने पदाधिकारी का स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारिणी में चूरू के हर्ष लाम्बा को महासचिव बनाए जाने पर जिला मुख्यालय पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफ़ीक मंडेलिया के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शॉल, साफा ओढ़ाकर और मालाएं पहनाकर हर्ष लाम्बा का अभिनंदन किया।

रफ़ीक मंडेलिया ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भारतीय युवा कांग्रेस स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सबको मिलकर नेता राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने होंगे, ताकि देश के हर युवा की आवाज़ बुलंद हो और राष्ट्रहित के लिए कदम बढ़ें।

स्वागत करने वालों में जिला एनएसयूआई अध्यक्ष संजय कंठाला, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, युवा नेता हेमंत सिहाग, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, संजय भाटी, एन.के. झारिया, शाहरुख खान, आबिद खान जाबासरिया, तारीख़ नागौरी, तौफीक खान, विनोद सैनी, आमू खान और आरिफ़ रिसालदार सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles