भाजपा बिनासर मंडल में तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक
जिला अध्यक्ष बोले – तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : भाजपा बिनासर मंडल की तिरंगा यात्रा और विभाजन की विभीषिका के निमित्त मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विधानसभा संयोजक पदम सिंह राठौड़, उप जिला प्रमुख महेंद्र न्यौल और मंडल अध्यक्ष दौलतराम प्रजापत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देश की वीर सेना के प्रति सम्मान का भाव जगाना है। उन्होंने सभी से अपने घरों, कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने, उसके साथ सेल्फी लेकर नमो एप पर अपलोड करने का आग्रह किया।
बैठक में घर-घर तिरंगा अभियान, विभाजन की विभीषिका और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की गई। साथ ही केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सारण की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर जसरासर सरपंच शिव सिंह, नाकरासर सरपंच शीशपाल भामू, मंडल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी का स्वागत मंडल अध्यक्ष दौलतराम प्रजापत ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041874


