तिरंगा यात्रा की पूर्व तैयारी बैठक संपन्न
तिरंगा यात्रा की पूर्व तैयारी बैठक संपन्न
चिड़ावा : भाजपा चिड़ावा ग्रामीण मंडल की हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा को लेकर औजटू स्थित साद बाबा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी ने की। मुख्य अतिथि पिलानी विधानसभा तिरंगा यात्रा सह-संयोजक बाबूलाल वर्मा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी डॉ. बी.एल. वर्मा और सह-संयोजक सुरेश डांगी रहे।
बैठक में सभी मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही 13 अगस्त 2025 सुबह 9 बजे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
तय कार्यक्रम के अनुसार तिरंगा यात्रा श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर औजटू से रवाना होकर शहीद श्री सुरेंद्र धतरवाल स्मारक पहुंचेगी, जहां शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और शहीद परिवार का सम्मान कर यात्रा का समापन किया जाएगा।
बैठक में निरंजन लाल स्वामी, सुभाष शर्मा, पूर्व सरपंच शीशराम डांगी, जय सिंह नुनिया, सुनील बडिया, राजपाल खूड़िया, सुरेश स्वामी, रणवीर स्वामी, सतवीर डांगी, राजकुमार डांगी, अमित कुमार, राजेश कटेवा, नितेश डांगी, राजेश थकान, बने सिंह राठौड़, मनीष वर्मा, अजय शर्मा, रामू मेघवाल, गुलाब सिंह और डॉ. विजय धतरवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041649


