[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में बीजेपी की तिरंगा रैली की तैयारी,कार्यकर्ताओं की बैठक:सक्रियता का आह्लान, 12 अगस्त को शहीद अजय सिंह के स्मारक से निकलेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में बीजेपी की तिरंगा रैली की तैयारी,कार्यकर्ताओं की बैठक:सक्रियता का आह्लान, 12 अगस्त को शहीद अजय सिंह के स्मारक से निकलेगी

सिंघाना में बीजेपी की तिरंगा रैली की तैयारी,कार्यकर्ताओं की बैठक:सक्रियता का आह्लान, 12 अगस्त को शहीद अजय सिंह के स्मारक से निकलेगी

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के झटपट बालाजी मंदिर में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को अभियान के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहतर बनाने का आह्वान किया गया।

अध्यक्ष संदीप शास्त्री ने बताया-12 अगस्त को भैसावता कलां में शहीद अजय सिंह नरूका के स्मारक से तिरंगा रैली निकाली जाएगी। यह रैली विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा-झुंझुनूं जिला वीरों की भूमि के नाम से प्रसिद्ध है। देश की सीमा पर इस जिले के जवानों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं। यहां के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर जिले का मान बढ़ाया है। शास्त्री ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व का पर्व है। इसे धूमधाम से मनाया जाएगा और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाया जाएगा।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया गया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की गई।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्यारेलाल धनखड़, गिरवर सिंह, बालकिशन सोमरा, मंडल संयोजक दीपक धायल, मंडल मंत्री विक्रम सिंह, दाताराम भाटी, नरेश गुप्ता, पवन चौधरी, अनिल शर्मा, शीशराम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles