[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंग्रेजों भारत छोड़ो वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी, ‌वीर जवान शहीदों को याद किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंग्रेजों भारत छोड़ो वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी, ‌वीर जवान शहीदों को याद किया गया

अंग्रेजों भारत छोड़ो वर्षगांठ पर स्वतंत्रता सेनानी, ‌वीर जवान शहीदों को याद किया गया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय शहर ब्लॉक व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में आज अंग्रेजों भारत छोड़ो वर्षगांठ पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के वीर जवान शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ऱफ़ीक मंडेलिया ने कहा 9 अगस्त 1942 को गांधी जी के नेतृत्व में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ शुरू हुआ, जिसने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। आज 9 अगस्त क्रांति दिवस पर हम उन सभी वीरों को नमन करते हैं जिन्होंने आज़ादी के लिए बलिदान दिया।

मंडेलिया ने कहा देश में आज ऐसे संगठन देश भक्ति का झूठा ढिंढोरा पीट रहे है , जिनके कार्यालय पर वर्षों तक राष्ट्रीय झंडा नहीं लगाया जाता था और ना ही इनके संगठन से जुड़े नेताओं का ,देश को आज़ादी दी लाने में योगदान रहा हैं ।देश में लोकतंत्र और संविधान को इस वक्त साज़िश के तहत कमज़ोर किया जा रहा हैं,इस साज़िश के खिलाफ़ हमारे नेता राहुल गांधी देश भर में मजबूती के साथ अपनी बात रख रहे हैं ।

इस अवसर पर पूर्व सभापति गोविंद महानसरिया, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर देहात अध्यक्ष किशोर धांधू,धर्मेंद्र बुडानिया, किसान नेताआदुराम न्यौल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान, पूर्व उपजिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल, पूर्व अध्यक्ष अबरार खान, हेमन्त सिहाग, शिवकुमार शर्मा, हर्ष लाम्बा, पार्षद अज़ीज़ खान, संजय भाटी, शाहरुख खान, डॉ प्यारेलाल दानोदिया, अली मोहम्मद भाटी,आबिद खान जाबासरिया, बजरंग बजाड़, जितेन्द्र शर्मा, समीउल्लाह गौरी, आरिफ़ रिसालदार, श्रवण बसेर,चंदनमल मेघालय, खालिद कुरेशी, शाहिद खान, असलम खान मोयल, आसिफ़ निर्वाण आदि ने स्वतन्त्रता सेनानियों और महापुरुषों को याद किया।

Related Articles