[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर की मांग, स्मार्ट मीटर व हाईटेंशन लाइन का विरोध, किसानों का आंदोलन 585वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहर की मांग, स्मार्ट मीटर व हाईटेंशन लाइन का विरोध, किसानों का आंदोलन 585वें दिन भी जारी

नहर की मांग, स्मार्ट मीटर व हाईटेंशन लाइन का विरोध, किसानों का आंदोलन 585वें दिन भी जारी

चिड़ावा : चिड़ावा-सिंघाना मार्ग स्थित बस स्टैंड लालचौक पर किसानों का नहर की मांग को लेकर धरना शुक्रवार को 585वें दिन भी जारी रहा। किसान सभा के बैनर तले महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीता साईं पंवार की अध्यक्षता में क्रमिक अनशन पर जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला बैठे।

रक्षाबंधन के दिन भी महिलाएं पीहर-ससुराल से समय निकालकर आंदोलन स्थल पर पहुंचीं। सुनीता पंवार ने आरोप लगाया कि निजी आवासीय फाइनेंस कंपनियां गरीबों की अनुपस्थिति में घरों पर ताले ठोककर नाबालिग बच्चों को बेघर कर रही हैं, जबकि जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद समाधान नहीं किया जा रहा।

उन्होंने कहा कि नहर, हाईटेंशन बिजली लाइन और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों पर सरकारें सीधी बातचीत करने के बजाय टालमटोल कर रही हैं। शेखावाटी में इन फैसलों को लेकर जनता में भारी आक्रोश है।

धरने में विजेंद्र शास्त्री, प्रभुराम सैनी, महेश चाहर, हरीश पाटन, सिमरन, बानो, सबनम, आयरा, अंजू, बिरमा, विजय, अमित, सुबेदार रतन फोगाट, राजपाल चाहर समेत कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62