[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोक अदालत में हुआ 35 प्रकरणों का निस्तारण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोक अदालत में हुआ 35 प्रकरणों का निस्तारण

लोक अदालत में हुआ 35 प्रकरणों का निस्तारण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, चूरू में शुक्रवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष हेमन्त धारीवाल एवं सदस्यग सुभाष चन्द्र बरबड़, ऋतुराज, अमित कुमार प्रजापत की उपस्थिति में विद्युत विभाग के लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। उल्लेखनीय है कि समझौते के आधार पर दोनों पक्षों को न्यायिक प्रक्रिया में समय और व्यय की बचत हुई। लोक अदालत में कुल 40 प्रकरण रखे गये, जिनमें से कुल 35 मामलों का निपटारा पक्षकारों की सहमति से किया गया। अध्यक्ष हेमन्त धारीवाल ने बताया कि लोक अदालत उपभोक्ताओं के हित में त्वरित न्याय प्रदान करने का एक प्रभावी माध्यम है। इस अवसर पर भंवर सिंह, सुदर्शन चुलैट, तरूण सोनी, मोहित सिंह, अधिवक्ता धन्नाराम सैनी, कृपाल सिंह, सांवरमल स्वामी, सूर्यप्रकाश, पवन कुमार प्रजापत व आयोग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62