[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नानी ग्राम ऑर्गेनिक खाद प्लांट पर, हर घर तिरंगा हर घर स्वछता एवं मुख्यमंत्री हरियालों राजस्थान ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नानी ग्राम ऑर्गेनिक खाद प्लांट पर, हर घर तिरंगा हर घर स्वछता एवं मुख्यमंत्री हरियालों राजस्थान ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम

सीकर में नानी ग्राम ऑर्गेनिक खाद प्लांट पर, हर घर तिरंगा हर घर स्वछता एवं मुख्यमंत्री हरियालों राजस्थान ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत भव्य पौधारोपण कार्यक्रम

सीकर : नगर परिषद सीकर द्वारा नानी ग्राम ऑर्गेनिक खाद प्लांट में मुख्यमंत्री हरियालो राजस्थान – एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर 500 से अधिक पौधे लगाए गए। पौधारोपण में प्रिंस स्कूल के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों के साथ तिरंगा रैली निकाली गई, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल व्याप्त हो गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक थैलियों का उपयोग न करने और कपड़े के थैलों को अपनाने का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री सद्भावना केंद्र में कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया। साथ ही, लोगों को गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा ने बच्चों के वृक्षारोपण में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाना समय की जरूरत है। उन्होंने टीमवर्क और बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को सराहा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक भाजपा रतन लाल जलधारी, भाजपा सीकर जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं प्रशासक नगर परिषद सीकर रतन कुमार, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, अधिशासी अभियंता प्रतिभा चौधरी, राजस्व अधिकारी महेश योगी, सहायक निदेशक लोक सेवाएं इंदिरा जी, सहायक अभियंता नागरमल, सहायक अभियंता वाजिद अहमद, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, लेखाधिकारी दामोदर प्रसाद, मुख्य सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, कनिष्ठ सहायक मनोज सागवान, कनिष्ठ सहायक रामलाल चौधरी, अंतराम, एम.आई. अभियंता साहिल अली सहित नगर परिषद के समस्त सफाईकर्मी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62