[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कूल के कमरों के टैंडर में गड़बड़ी का आरोप:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-8 लाख के सामान का 1 लाख में टेंडर किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

स्कूल के कमरों के टैंडर में गड़बड़ी का आरोप:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-8 लाख के सामान का 1 लाख में टेंडर किया

स्कूल के कमरों के टैंडर में गड़बड़ी का आरोप:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले-8 लाख के सामान का 1 लाख में टेंडर किया

सिंघाना : सिंघाना थाना क्षेत्र के भोदन गांव में सरकारी स्कूल के बाहर शुक्रवार से ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल की बिल्डिंग का कीमती सामान खुर्द-बुर्द कर दिया गया। साथ ही मनमानी तरीके से कम कीमत में टेंडर जारी किया गया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 7 से 8 लाख रुपए मूल्य के सामान का टेंडर मात्र 1 लाख रुपए में चहेतों के बीच बांट दिया गया। इससे गांव में आक्रोश फैल गया है। ग्रामीण कह रहे हैं कि यह सरकारी संपत्ति की हेराफेरी का मामला है। इसमें जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

टैंडर प्रक्रिया को लेकर कोई सूचना नहीं दी

पूर्व सरपंच श्रीराम गुर्जर ने बताया कि गांव में टैंडर प्रक्रिया को लेकर कोई सूचना नहीं दी गई। क्षतिग्रस्त कमरों का मैटीरियल स्कूल की चारदीवारी व अन्य कार्य में उपयोग लिया जा सकता था। उन्होंने कहा कि बहुत कम राशि में टेंडर छोड़कर स्कूल के निर्माण कार्य में गड़बड़ी की जा रही है। इसे गांव के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे। स्कूल की मरम्मत के लिए ग्रामीणों की ओर से सहयोग राशि भी दी जा सकती है।

स्कूल प्रिंसिपल अशोक टेलर का कहना है कि स्कूल को जमींदोज करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिए थे। स्कूल कमेटी के साथ बैठक कर उनके सामने टैंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। स्कूल के कार्य की टैंडर प्रक्रिया नियमों के तहत की गई है।

उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े ग्रामीण

स्कूल प्रधानाचार्य ने ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण कार्रवाई व पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग पर अड़े हैं। उन्होंने धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व सरपंच श्रीराम गुर्जर, भजनलाल, रामसिंह, कैलाश चंद, उदमीराम, सुरेश, विक्रम, बबलू, बाबूलाल, रतनसिंह, सरजीत, मंगतूराम, दर्शन सिंह, अमीलाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62