[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोठड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा विस्तार, 41 लाख रुपए की लागत से चारदिवारी का निर्माण व दवा वितरण केन्द्र बनाए जाएंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोठड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा विस्तार, 41 लाख रुपए की लागत से चारदिवारी का निर्माण व दवा वितरण केन्द्र बनाए जाएंगे

गोठड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का होगा विस्तार, 41 लाख रुपए की लागत से चारदिवारी का निर्माण व दवा वितरण केन्द्र बनाए जाएंगे

खेतड़ी नगर : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार किया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए राज्य सरकार की ओर से 41 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। पीएचसी के लिए स्वीकृत राशि से चारदिवारी का निर्माण कार्य सहित अन्य कार्य करवाएं जाएंगे। विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गोठड़ा में स्टेट हाईवे 13 पर पीएचसी के नए भवन का निर्माण कार्य करवाया था।

पीएचसी में कुछ कार्य अधुरे रह जाने के कारण ग्रामीणों की ओर से अवगत करवाया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेकर राज्य सरकार के समक्ष विकास कार्य की जानकारी देकर राशि स्वीकृत करवाने का प्रयास किया था, जिस पर राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 41 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें पीएचसी भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य, कैम्पस में मिट्टी का भराव, नाला निर्माण कार्य, पानी की टंकी का निर्माण, डीडीसी दवा वितरण केन्द्र, पार्किंग के लिए टीनशैड, मरीजों के प्रतिक्षालय के लिए टीनशैड का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से निर्माण कार्य के लिए दी गई स्वीकृति पर जल्द निर्माण कार्य करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad