[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्व. बाबूलाल टीबड़ा की पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्व. बाबूलाल टीबड़ा की पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

स्व. बाबूलाल टीबड़ा की पुण्यतिथि पर विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : स्वर्गीय बाबूलाल टीबड़ा की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में पवन महाराज महंत रूपाणा धाम, भीमसर की प्रेरणा से एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर टीबड़ा आई हॉस्पिटल, सामुदायिक भवन के पास, इन्द्रा नगर, झुंझुनूं में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन रूपाणा धाम महंत पवन टीबड़ा के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नन्द किशोर टीबड़ा और हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. रमाकांत टीबड़ा एवं उनकी टीम द्वारा सेवाएँ दी गईं। शिविर में मरीजों की जाँच, दवाई वितरण और ऑपरेशन में विशेष छूट के साथ निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ शिविर में स्लिप डिस्क के ऑपरेशन, घुटना रिप्लेसमेंट व कुल्हा रिप्लेसमेंट के पेशेंट्स को योजना (मुख्य रूप से RGHS, ECHS, और ESIC) में निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर सुबह 8:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में (408 )नागरिकों ने लाभ उठाया।

संयोजक टीम में जगदीश, रामगोपाल, महेश टीबड़ा, रविन्द्र, विजेंद्र, नवनीत, विकास, आशीष, हर्षित सहित टीबड़ा परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। शिविर के सफल आयोजन में स्थानीय समाजसेवियों और चिकित्सकों का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad