[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

50 हजार की 10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:डीटीओ ऑफिस के पास से पकड़ा, पूछताछ में जुटी सदर पुलिस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

50 हजार की 10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:डीटीओ ऑफिस के पास से पकड़ा, पूछताछ में जुटी सदर पुलिस

50 हजार की 10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार:डीटीओ ऑफिस के पास से पकड़ा, पूछताछ में जुटी सदर पुलिस

चूरू : चूरू में सदर पुलिस ने डीटीओ ऑफिस के पास वर्कशॉप के सामने से एक युवक को दस ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की। दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि सदर पुलिस सोमवार शाम को गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डीटीओ ऑफिस के पास एक वर्कशॉप के सामने मादक पदार्थों की तस्करी हो रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वर्कशॉप के सामने खड़े युवक को रोका और तलाशी ली। युवक के पास से दस ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर रामसरा निवासी मोहित उर्फ चांद प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी गुर्जर के अनुसार, बरामद हेरोइन की बाजार कीमत लगभग 50 हजार रुपए है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी कि वह हेरोइन कहां से लाया था और इसे आगे कहां पहुंचाना था। साथ ही पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad