[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छह साल के मासूम के हाथ में फटा पोटाश:हथेली में हुआ गहरा घाव, गोवंश भगाते समय हादसा; डीबी अस्पताल में इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छह साल के मासूम के हाथ में फटा पोटाश:हथेली में हुआ गहरा घाव, गोवंश भगाते समय हादसा; डीबी अस्पताल में इलाज जारी

छह साल के मासूम के हाथ में फटा पोटाश:हथेली में हुआ गहरा घाव, गोवंश भगाते समय हादसा; डीबी अस्पताल में इलाज जारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में एक 6 साल के बच्चे के हाथ में पोटाश फट गया। घटना तब हुई जब बच्चा खेत में घुसे गोवंश को भगाने के लिए पोटाश का उपयोग कर रहा था। राघा छोटी निवासी राजकुमार स्वामी ने बताया कि उनके छोटे भाई धन सिंह का बेटा सचिन परिवार के साथ खेत में था। इसी दौरान खेत में कुछ गोवंश घुस आए। सचिन ने उन्हें भगाने के लिए लोहे के पाइप जैसी मशीन से पोटाश चलाने की कोशिश की।

दुर्भाग्य से पोटाश सचिन के हाथ में ही फट गया। इससे उसकी हथेली में गहरा जख्म हो गया। हादसे में हथेली की मांसपेशियां और हड्डियां तक दिखने लगीं। परिवार के लोग सचिन को तुरंत राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद, हालत गंभीर होने के कारण उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।

डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑर्थोपेडिक्स और सर्जन डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया और उसे भर्ती कर लिया। बच्चे के ताऊ राजकुमार स्वामी ने बताया कि खेत में घुसे गोवंश को भगाने के लिए आमतौर पर पोटाश से धमका दिया जाता है, जिससे वे भाग जाते हैं। फिलहाल सचिन अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Related Articles