[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राउमावि कुतुबपुरा में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत 151 तुलसी पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राउमावि कुतुबपुरा में “हरियालो राजस्थान” अभियान के तहत 151 तुलसी पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों का संदेश

राउमावि कुतुबपुरा में "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत 151 तुलसी पौधों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

चिड़ावा : “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुतुबपुरा में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं जिला महामंत्री राजेश दहिया ने विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को 151 तुलसी के पौधे भेंट किए। दहिया ने तुलसी के धार्मिक, आयुर्वेदिक और वैज्ञानिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि तुलसी न केवल वातावरण को शुद्ध करती है बल्कि औषधीय गुणों से भरपूर है और भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी है। पौधों की व्यवस्था पर्यावरण प्रेमी बीरबल चौहान द्वारा की गई, जिन्होंने लंबे समय से हरियाली अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की एक और विशेष पहल के रूप में विद्यालय की व्याख्याता निर्मला राव ने अपनी बेटी प्रियांशी राव के जन्मोत्सव पर विद्यालय विकास के लिए ₹16,000/- की राशि भेंट की। उनकी इस प्रेरणादायी पहल की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की।

कार्यक्रम में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, जयसिंह, दयाराम बुडानिया, धर्मपाल जांगिड़, जगदीश बारहठ, रामसिंह पावडिया, उम्मेद सिंह, महेंद्र बुडानिया, पृथ्वी सिंह, राजपाल, गोविंद सिंह, नगेंद्र आलमपुरा समेत अनेक गणमान्य ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए ऐसे आयोजनों को प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता विजयेंद्र कुमावत एवं शिक्षक शिकांत शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भाग लिया और हरियाली व पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

Related Articles