[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा ‌ जिला सहसंयोजक की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा ‌ जिला सहसंयोजक की घोषणा

भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा ‌ जिला सहसंयोजक की घोषणा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने तिरंगा यात्रा एवम् विभाजन विभिषिका के लिए जिला संयोजक एवम् जिला सहसंयोजको की घोषणा की है।उन्होने बताया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जिलेभर में स्वतंत्रता दिवस एवम् 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका के मध्यनजर तिरंगा यात्रा आयोजित होगी जिसके लिए जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा को जिला संयोजक व जिला मंत्री कौशल पूनियां व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण को सहसंयोजक बनाया गया है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने धोषणा करते हुऐ कहा कि तिरंगा यात्रा आगामी 10 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रत्येक मण्डल में आयोजित होगी जिसमें हर घर तिरंगा लगाने की मुहिम चलाई जायेगी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अगस्त को देश के दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन होने के संदर्भ में आने वाली पिढियों को जानकारी देने के लिए विभाजन विभिषिका के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के तहत जहां घर घर तिरंगा फहराकर लोगो में देश भक्ति की भावना जागृत की जायेगी वही विभाजन विभिषिका के दुष्परिणामो के बारे में जानकारी देने के लिए वरिष्ठ नेताओ का मार्गदर्शन मिलेगा।

Related Articles