फतेहपुर में बोलेरो चार पलटी खाकर खेतों में गिरी:ड्राइवर घायल, गाय को बचाने के प्रयास में मंडावा हाईवे पर हुआ हादसा
फतेहपुर में बोलेरो चार पलटी खाकर खेतों में गिरी:ड्राइवर घायल, गाय को बचाने के प्रयास में मंडावा हाईवे पर हुआ हादसा
फतेहपुर : फतेहपुर में गाय को बचाने के चक्कर में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो चार पलटी खाते हुए खेतों में जा गिरी। जिससे ड्राइवर घायल हो गया। हादसा फतेहपुर मंडावा हाईवे पर शनिवार देर शाम को हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सुभाष (45) पुत्र मूंगा राम, निवासी बलोद, अपनी बोलेरो गाड़ी से फतेहपुर से अपने गांव बलोद जा रहे थे। इस दौरान फतेहपुर मंडावा हाईवे पर अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई।
सुभाष ने गाय को बचाने का प्रयास किया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। बोलेरो सड़क से नीचे उतरकर चार पलटी खाते हुए खेतों में जा गिरी। हादसे को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। ताजसर से आई 108 एंबुलेंस ने घायल सुभाष को कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। अस्पताल में घायल सुभाष का प्राथमिक उपचार किया गया।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042431


