राजगढ़ में हरियाली एवं सिंजारा तीज समारोह:महिलाओं ने दीं राजस्थानी और मारवाड़ी प्रस्तुतियां, रितिका धानोठी बनीं मिसेज तीज
राजगढ़ में हरियाली एवं सिंजारा तीज समारोह:महिलाओं ने दीं राजस्थानी और मारवाड़ी प्रस्तुतियां, रितिका धानोठी बनीं मिसेज तीज
सादुलपुर : सादुलपुर में अग्रवाल महिला संगठन द्वारा आयोजित हरियाली तीज समारोह मंगलवार की रात संपन्न हुआ। मोहता वाटिका परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। महिलाओं ने श्रावणी तीज सिंजारा से संबंधित राजस्थानी, मारवाड़ी तथा अन्य बहुरंगी प्रस्तुतियां दीं। उमस भरी गर्मी के बावजूद महिलाओं का उत्साह देखने लायक था। कार्यक्रम में विभिन्न सामूहिक नृत्य और गायन के अलावा कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में रितिका धानोठी वाला को मिसेज तीज 2025 का खिताब मिला। खेल प्रतियोगिता में रेखा लहरी प्रथम स्थान पर रहीं। सिंदूर प्रतियोगिता में सरोज लुहारीवाला और मेहंदी प्रतियोगिता में वंदना शर्मा विजेता रहीं। कई घंटे चले इस रंगारंग कार्यक्रम का संचालन निकिता डालमिया ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2044518

