चिड़ावा में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव:भगीनिया जोहड़ पार्क में झूलों, नृत्य और मंगल गीतों का लिया आनंद
चिड़ावा में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव:भगीनिया जोहड़ पार्क में झूलों, नृत्य और मंगल गीतों का लिया आनंद
चिड़ावा : चिड़ावा में रविवार शाम को तीज महोत्सव का उत्साह चारों ओर देखने को मिला। सज-धज कर आई महिलाओं ने इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। पिलानी रोड स्थित भगीनिया जोहड़ के पार्क में शाम को धूप ढलने के बाद बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे पहुंचे। उद्यान के संरक्षक पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा ने बताया कि पार्क का वातावरण खुशियों से भरा हुआ था।

महिलाओं ने पार्क में लगे झूलों का आनंद लिया और मंगल गीत गाए। विशेष रूप से मारुति मंगल ग्रुप की महिलाएं छतरी लेकर समूह में नृत्य करती हुई नजर आईं। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की बधाई दी और आपसी खुशियां बांटीं। महिलाओं ने कहा कि तीज का पर्व खुशियों और उल्लास का संचार करता है और इसका हमेशा इंतजार रहता है।
कार्यक्रम में सुमन जसरापुरिया, श्यामा गुप्ता, रेखा मोदी, उषा केडिया, ममता जसरापुरिया, अनिता जांगिड़, एकता कोकचा, निक्की बाछुका, बिंदू कुमारी, संगीता बडग़ुजर, माया बड़गुर्जर, मंजू महरिया सहित अन्य कई महिलाएं भी मौजूद थीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2044164


