[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किरोड़ीलाल मीणा के सामने रोने लगी महिला:बोली- पुलिस ने बेटे को इतना पीटा कि उसने खुदकुशी कर ली; मंत्री ने जयपुर बुलाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किरोड़ीलाल मीणा के सामने रोने लगी महिला:बोली- पुलिस ने बेटे को इतना पीटा कि उसने खुदकुशी कर ली; मंत्री ने जयपुर बुलाया

किरोड़ीलाल मीणा के सामने रोने लगी महिला:बोली- पुलिस ने बेटे को इतना पीटा कि उसने खुदकुशी कर ली; मंत्री ने जयपुर बुलाया

अलवर : अलवर में मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के सामने एक महिला भावुक हो गई और रोने लगी। महिला बोली- पुलिस ने मेरे बेटे को इतना पीटा कि उसने सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट में नाम होने के बाद भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। मंत्री ने कहा- आप 28 जुलाई को जयपुर आ जाइए। आपको न्याय मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक अलवर में अमित सैनी (21) ने 9 जुलाई को खुदकुशी की थी। युवक को पुलिस ने चोरी के एक मामले में हिरासत में लिया था। 9 जुलाई को अमित लॉकअप से बाहर आया और जहर खा लिया था। शनिवार को अलवर में जिला अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे मंत्री किरोड़ीलाल मीणा से अमित के घरवाले मिले।

अमित की मां बीना देवी ने रोते हुए मंत्री से कहा- सुसाइड नोट में पुलिसकर्मियों के नाम लिखे थे, लेकिन उनके खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया।

मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने महिला को आश्वासन दिया और कहा- आपको न्याय जरूर मिलेगा।
मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने महिला को आश्वासन दिया और कहा- आपको न्याय जरूर मिलेगा।

अमित सैनी ने 9 जुलाई को सुसाइड किया था

शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक अमित सैनी के साथ एक 16 वर्षीय नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया था। नाबालिग ने बताया था कि पुलिस ने अमित को लॉकअप में खूब टॉर्चर किया था। उसे दूसरे कमरे में ले जाकर 4 बार पीटा था। उस पर 16 वारदातों को कबूल करने का दबाव बनाया गया था। उसके प्राइवेट पार्ट के बाल भी नोच लिए थे। लड़के ने कहा था- मैंने उन्हें बताया कि मैं नाबालिग हूं। फिर भी पुलिस ने मेरी उम्र 19 लिखी और लॉकअप में रखकर पीटा था।

पुलिस ने अमित का पर्स और मोबाइल भी नहीं लौटाया था। उसे अगले दिन आने को कहा था। सुसाइड नोट में उसने 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों के नाम लिखे थे। मामले को लेकर सदर थाने के एसएचओ रमेश सैनी ने कहा था कि मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77