लहरियां तीज महोत्सव की तैयारियां तेज, महिला सशक्तिकरण के रंग में रंगेगा आयोजन
लहरियां तीज महोत्सव की तैयारियां तेज, महिला सशक्तिकरण के रंग में रंगेगा आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति आयाम द्वारा 3 अगस्त 2025 को लहरियां तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर संगीता चोटिया के निवास पर ललिता शर्मा की अध्यक्षता में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। मातृशक्ति संयोजिका अनिता कुमावत ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए होगा, जिसमें परंपरा, भक्ति, मनोरंजन और नारी-सशक्तिकरण का सुंदर समावेश रहेगा। कार्यक्रम में लहरिया परिधान शो, मेहंदी प्रतियोगिता, लोक नृत्य-गीत, नारी शक्ति क्विज, झूला सजावट, रसों की रसोई, एकांकी-नाटिका, बेस्ट पारंपरिक लुक, सखी संवाद आदि रोचक प्रतियोगिताएं होंगी। विजेताओं को स्मृति-चिह्न और उपहार प्रदान किए जाएंगे। बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान ममता सैनी, कृष्णा मुरारका, बबीता नवहाल, मंजुला रूंथला, भगवती शर्मा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।