[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में सीवरेज चेंबर का ढक्कन टूटा:मुख्य सड़क पर दुर्घटना की आशंका, लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में सीवरेज चेंबर का ढक्कन टूटा:मुख्य सड़क पर दुर्घटना की आशंका, लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया

फतेहपुर में सीवरेज चेंबर का ढक्कन टूटा:मुख्य सड़क पर दुर्घटना की आशंका, लोगों ने नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया

फतेहपुर : फतेहपुर के मुख्य मार्ग पर ठलवा आश्रम के पास सीवरेज चेंबर का टूटा ढक्कन स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। चूरू मार्ग पर स्थित इस चेंबर से लगातार गंदा पानी बह रहा है। रविवार को स्थानीय निवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता तैयब खान के अनुसार, कंपनी ने नया ढक्कन लगाया था। लेकिन वह मात्र दो घंटे में ही टूट गया। इसके बाद से नया ढक्कन नहीं लगाया गया है। दुर्घटना से बचने के लिए अस्थायी तौर पर चेंबर में बांस लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर परिषद ने कोई कार्रवाई नहीं की है। नगर परिषद सभापति मुस्ताक अहमद नजमी ने कहा कि यह मामला आज उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने 24 घंटे के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles