[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ABVP ने फूंका डोटासरा- गहलोत का पुतला:छात्र नेता बोले- कांग्रेस ने कैंपस में लगाया आपातकाल, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ABVP ने फूंका डोटासरा- गहलोत का पुतला:छात्र नेता बोले- कांग्रेस ने कैंपस में लगाया आपातकाल, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

सीकर में ABVP ने फूंका डोटासरा- गहलोत का पुतला:छात्र नेता बोले- कांग्रेस ने कैंपस में लगाया आपातकाल, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

सीकर : शेखावाटी यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ‘कैम्पस में आपातकाल’ बैनर तले हुए इस आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा के पुतले जलाए गए। एबीवीपी के प्रांत मंत्री अभिनव सिंह ने कहा- कांग्रेस सरकार ने छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाकर कैम्पस में आपातकाल जैसी स्थिति पैदा की। पूर्व सीएम अशोक गहलोत अब सोशल मीडिया के जरिए छात्रों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

छात्रसंघ चुनाव बहाली की रखी मांग

इकाई अध्यक्ष विकास गुर्जर ने कहा- 12 अगस्त 2023 को गहलोत सरकार ने अपनी गुटबाजी के चलते छात्रसंघ चुनाव बंद किए जो छात्र राजनीति की प्रथम पाठशाला पर हमला है। यह कतई स्वीकार्य नहीं। जिला संयोजक दीपिका भारद्वाज और संदीप सेवदा ने कहा- छात्रसंघ चुनाव देश की राजनीति के लिए नेतृत्व तैयार करने की पहली सीढ़ी है। यह लोकतंत्र के संरक्षण और राजनीतिक भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए जरूरी है। इकाई मंत्री रमेश भींचर ने सरकार से तुरंत प्रभाव से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शन में विभाग संयोजक उत्तम चौधरी, अभिषेक पचार, सतेंद्र योगी, अभयप्रताप सिंह, नितेश शर्मा, अभिजीत सिंह, कृष्ण सेवदा, राजाराम घील, राजवीर, तेजकरण, अंकित चाहर, अक्षत तिवाड़ी, नितेश खाकोली, अमित पारीक, हेमंत, सतवीर, रेणुका, कुसुम, योगिता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

आर्ट्स कॉलेज में भी प्रदर्शन, नारेबाजी

वहीं, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने राजकीय कला महाविद्यालय, सीकर में विरोध-प्रदर्शन किया। एसएफआई कॉलेज कमेटी ने शिक्षा मंत्री के नाम प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चुनाव बहाल करने की मांग की।

छात्र बोले- गहलोत सरकार ने लगाई थी रोक, भाजपा सरकार हटाएं

आर्ट्स कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष- राजू बिजारणियां ने कहा- गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाई थी। लेकिन भाजपा ने सत्ता में आने से पहले वादा किया था कि वे चुनाव बहाल करेंगे। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी BJP अपने वादे से मुकर रही है। छात्र नेताओं ने कहा- लोकतंत्र की पहली सीढ़ी माने जाने वाले छात्रसंघ चुनावों को जल्द बहाल किया जाए।

छात्र नेता अभिषेक महला ने कहा- स्टूडेंट्स की ये वर्तमान और भविष्य से जुड़ी हैं। हम सरकार से आग्रह करते हैं कि इन्हें उच्च शिक्षा विभाग तक पहुंचाकर तुरंत समाधान किया जाए, अन्यथा एसएफआई प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी प्रदर्शन में एसएफआई इकाई अध्यक्ष विकास, छात्रसंघ उपाध्यक्ष महेंद्र, जिला कमेटी सदस्य देवेश चौधरी, सीकर ग्रामीण अध्यक्ष वीरेंद्र, इरफान खान, विक्रम, शक्ति यादव, राहुल तंवर, पुनीत, योगेंद्र, जगवीर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

एबीवीपी ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया।
एबीवीपी ने शेखावाटी यूनिवर्सिटी में जोरदार प्रदर्शन किया।
ABVP ने राजस्थान में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
ABVP ने राजस्थान में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
सीकर के आर्ट्स कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर SFI ने प्रदर्शन किया।
सीकर के आर्ट्स कॉलेज में भी छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर SFI ने प्रदर्शन किया।
SFI ने आर्ट्स कॉलेज के बाहर नारेबाजी की।
SFI ने आर्ट्स कॉलेज के बाहर नारेबाजी की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet