झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : माधव स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह,वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुती
माधव स्कूल में मनाया वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह,वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुती

झुंझुनूं-खेतड़ी(खेतड़ी नगर) : केसीसी स्थित दीनबंधु मैरिज पैलेस में रविवार को माधव विद्या मंदिर स्कूल का वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंजू देवी थी। अध्यक्षता मोहनलाल गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गोठड़ा सरपंच सरती देवी, भावना ढाका, प्रशांतानंद महाराज, विजेश शर्मा मौजूद थे। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दिप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। प्रशांतानंद महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चें अपना लक्ष्य निर्धारित रखे सफलता अपने आप मिलेंगी। संस्था निदेशक धर्मपाल कुमावत ने वार्षित प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्था प्रधान विमलेश ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर अतिथियों ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। संचालन विमल शर्मा ने किया।

इस मौके पर सुरेश कटारिया, रोहिताश्व, बलवंत, लक्ष्मणसिंह, ख्यालीराम, ओमप्रकाश, रामजीज लाल, संतोष कुमार, मुकेश कुमार, तेजपाल, ताराचंद, हरिराम, ज्योति शर्मा, अभिशेखा, रेशा, सुमन, लक्ष्मी, ममता, शिवानी आदी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043025


