[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद बिजेंद्र सिंह दौराता की प्रतिमा का अनावरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

शहीद बिजेंद्र सिंह दौराता की प्रतिमा का अनावरण

शहीद बिजेंद्र सिंह दौराता की प्रतिमा का अनावरण

सिंघाना : डूमोली कलां ग्राम पंचायत के ढाणी खूबा में शहीद बिजेंद्र सिंह दौराता की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया। मंत्री ने कहा, शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए अमूल्य है। ऐसे वीरों की बदौलत ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। यह प्रतिमा न केवल उनकी स्मृति को सहेजकर रखेगी, बल्कि युवाओं को भी देशभक्ति और त्याग की प्रेरणा देती रहेगी। सरकार शहीद परिवारों के साथ हर कदम पर खड़ी है।

मां ने दुलारा

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब शहीद की मां धोली देवी ने प्रतिमा को स्नेहपूर्वक छूकर दुलारा। उनकी आंखों में गर्व और गम के मिश्रित भाव देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

बिजेंद्र सिंह: देश का गौरव

शहीद बिजेन्द्र सिंह का जन्म 1 अगस्त 1998 में हुआ। 25 सितबर 2018 में 6 राजपूत रेजिमेन्ट में सिपाही के पद पर नियुक्त हुए, अपने कार्यकाल के दौरान ऑपरेशन मेघदूत में ग्लवान घाटी (सिक्किम) में विभिन्न अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 24 मई 2022 को 10 आरआर में पोस्टिंग पर गए, 15 जुलाई 2024 को लगभग 4.30 बजे जनरल एरिया उरारग्गी गेई जि. डोडा (जमू काश्मीर) में आतंकियों की खोज अभियान के दौरान आतंकियों ने सेना की टुकडी पर गोलीबारी की जिसमें सिपाही बिजेन्द्र ने भी अदय साहस का परिचय देते हुए आतंकियों से लड़ते लड़ते अपने प्राणों को भारत माता के लिए न्यौछावर किया।

वीरांगना का समान

शहीद की वीरांगना अंकिता देवी और मां धोली व पिता रामजीलाल, पुत्र वियान व कियान को मंच पर विशेष समान दिया गया। जिसने इस अवसर को और भी भावनात्मक और गौरवपूर्ण बना दिया।

Related Articles