[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पति की गैरमौजूदगी में रात को सोती महिला के घर में घुसा था आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पति की गैरमौजूदगी में रात को सोती महिला के घर में घुसा था आरोपी

सरदारशहर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार:पति की गैरमौजूदगी में रात को सोती महिला के घर में घुसा था आरोपी

सरदारशहर : भानीपुरा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के मामले में 22 वर्षीय आरोपी दिलीप कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 11 जून की रात को एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की थी। पीड़िता ने 12 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर के आंगन में सो रही थी। उसके पति पिछले दो महीने से भेड़-बकरी चराने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी दिलीप कुमार ने अंधेरे का फायदा उठाकर उसके घर में प्रवेश किया और छेड़छाड़ की। भानीपुरा थाना अधिकारी रायसिंह सुथार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुनुसर गांव से पकड़ा। इस टीम में हेड कॉन्स्टेबल विनोद कुमार, कॉन्स्टेबल अनिल कुमार शर्मा और हरेंद्रपाल शामिल थे।

Related Articles