सुजानगढ़ में तेज बारिश से श्मशान का रास्ता बंद:भाजपा नेता ने 2 घंटे में बनवाया अस्थाई पुल, चापटिया तलाई हुई ओवरफ्लो
सुजानगढ़ में तेज बारिश से श्मशान का रास्ता बंद:भाजपा नेता ने 2 घंटे में बनवाया अस्थाई पुल, चापटिया तलाई हुई ओवरफ्लो

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में तेज बारिश के कारण चापटिया तलाई ओवरफ्लो हो गया। जिससे भोजलाई बास में स्थित चापटिया श्मशान घाट पर जलभराव हो गया। इस दौरान लोगों को शवयात्रा निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर मंगलवार को भाजपा नेता कमल दाधीच ने दो घंटे में अस्थाई पुल बनवा दिया।
बता दें कि सुजानगढ़ में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते यहां पानी जमा हो गया था। इस बीच वार्ड के चंपालाल तिवाड़ी का देहांत हो गया। जिनकी शवयात्रा श्मशान घाट में जानी थी। इस दौरान आनन फानन में भाजपा नेता कमल दाधीच ने दो घंटे में अस्थाई पुल बनवा दिया। जिसके ऊपर चलकर शवयात्रा आराम से निकल पाई। शवयात्रा में करीब 200 लोग शामिल थे। करीब 125 फीट लंबा यह पुल कंस्ट्रक्शन के लिए काम में आने वाले सामान से बनाया गया।

भाजपा नेता कमल दाधीच ने बताया कि बारिश के मौसम को देखते हुए अगले एक महीने तक इस पुल को रखा जाएगा। जिससे श्मशान, मंदिर और स्कूल जाने वालों को परेशानी ना हो। अगर चापटिया तलाई की पानी आगे फेंकने वाली मोटरें समय पर चलाई जाए, तो पानी ओवरफ्लो नहीं होगा। लेकिन यह नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही है। जिसके चलते यहां के हजारों लोगों को परेशानी भुगतनी पड़ती है।