खेत में काम करते समय किसान हुआ बेहोश:मूंग की फसल में कीटनाशक का कर रहा था छिड़काव, डीबी अस्पताल में भर्ती
खेत में काम करते समय किसान हुआ बेहोश:मूंग की फसल में कीटनाशक का कर रहा था छिड़काव, डीबी अस्पताल में भर्ती

चूरू : चूरू के राजगढ़ तहसील के गांव कांधराण में मंगलवार दोपहर एक किसान कीटनाशक छिड़कने के दौरान बेहोश हो गया। किसान को इलाज के लिए डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्यामलाल (58) अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर से मूंग की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिवार के सदस्य तुरंत श्यामलाल को बाइक से राजगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे 108 एंबुलेंस से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। किसान के बेटे संदीप कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर से कीटनाशक छिड़काव के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल श्यामलाल डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और उसका इलाज जारी है।