नीमकाथाना में छात्राओं ने लगाए पौधे:हर छात्रा ने 5 पेड़ लगाने की शपथ ली, पर्यावरण में पेड़ों की भूमिका के बारे में बताया
नीमकाथाना में छात्राओं ने लगाए पौधे:हर छात्रा ने 5 पेड़ लगाने की शपथ ली, पर्यावरण में पेड़ों की भूमिका के बारे में बताया
नीमकाथाना : राजकीय कमला मोदी महिला कॉलेज नीमकाथाना में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मंजू वर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिप्रसाद सैनी और जिला परिषद सदस्य सुमित गुर्जर उपस्थित रहे। उन्होंने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। प्राचार्य मंजू वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने कॉलेज में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राचार्य के नेतृत्व में हुए विकास की सराहना की। प्राचार्य ने छात्राओं को राज्य सरकार के हरियालो राजस्थान कार्यक्रम में सहयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी छात्राओं को अपने घर और गांव में कम से कम 5 पेड़ लगाने और उनकी देखभाल की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2047849


