कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में दूसरा युवक घायल, रतनगढ़ से गांव जा रहे थे दोनों
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हादसे में दूसरा युवक घायल, रतनगढ़ से गांव जा रहे थे दोनों
चूरू : चूरू जिले के रतनगढ़ में एनएच 11 पर बीएड कॉलेज के पास सोमवार को इको कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टिडियासर गांव निवासी प्रदीप सिंह (28) अपने दोस्त दुर्गपाल सिंह के साथ रतनगढ़ आया था। वापस जाते समय उसकी बाइक को इको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कार भी पलट गई। घायल दुर्गपाल सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। कार ड्राइवर दिलीप सिंह भी हादसे में घायल हो गया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता चिमन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रदीप सिंह का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रदीप खेतीबाड़ी का काम करता था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043522


