[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा गुरु पूर्णिमा पर संतों का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा गुरु पूर्णिमा पर संतों का किया सम्मान

भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा गुरु पूर्णिमा पर संतों का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर गुरु पूर्णिमा पर आज प्रयागनाथ आश्रम रतननगर व चूरु में भानीनाथ आश्रम में जाकर भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में संतो का सम्मान कर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर प्रयाग नाथ आश्रम रतन नगर में महंत शिवनाथ महाराज व भानी नाथ आश्रम चूरू में महंत देव नाथ महाराज को मुख्यमंत्री द्वारा भेजा संदेश पढ़ के सुनाया गया व शॉल ओढ़ाकर मिठाई खिलाकर दक्षिणा प्रदान कर सम्मान किया गया व आशीर्वाद प्राप्त कर लोककल्याण की कामना की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा उत्सव भारतीय संस्कृति में सबसे बड़े उत्सवों में से एक माना जाता है क्योंकि गुरु का महत्व हम सब के जीवन में सबसे बड़ा होता है हमारे शास्त्रों में कहा गया है की गुरु और गोविंद में गुरु का स्थान बड़ा होता है क्योंकि गुरु ने ही हमें गोविंद का रास्ता दिखाया है।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग के कर्मचारी, जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया, मंडल अध्यक्ष चुरु सुरेश सारस्वत, जिला मंत्री सूर्यप्रकाश ढाका, रतन नगर मंडल अध्यक्ष निर्मल सैन, सोशल मीडिया सह संयोजक नोमान खान, भानी राम नाई, श्रीराम पीपलवा, जितेन्द्र धरेंद्रा, ओम प्रकाश जांगिड पार्षद, सूर्यप्रकाश स्वामी, मनीष भार्गव, बाली सिंह, सुभाष मायल, मोहन नायक, प्रभुदयाल गुडेसर, राजेन्द्र परिहार, पियूष सैनी, जगदीश नायक, विकाश चुलेट, परमेश्वर चोटिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles